मुख्य सामग्री पर जाएँ

सवाल और जवाब

सवाल-जवाब

फ़ीस, आयु समूह, रिकॉर्डिंग के सुझाव, भुगतान और नतीजे - सब के जवाब।

शो और पात्रता

संगीत-ए-महफ़िल क्या है?

संगीत-ए-महफ़िल, सुदामा न्यूज़ के एंटरटेनमेंट विंग सुदामा एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित एक डिजिटल सिंगिंग रियलिटी शो है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी गायन प्रतिभा दिखाने, मंच का अनुभव प्राप्त करने और संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने का अवसर देना है। यहाँ प्रतिभागी भाग लेकर श्रेष्ठतम स्तर तक पहुँचने के बाद कुछ बेहतर सीख भी पाएँगे और भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को मंच का अनुभव भी मिल सकेगा।

इस शो में कौन भाग ले सकता है?

भारत और नेपाल का कोई भी प्रतिभागी, जिसकी उम्र 5 वर्ष से 39 वर्ष तक है, इस शो में भाग ले सकता है। दो आयु समूह हैं: जूनियर (5–15) और सीनियर (16–39)।

प्रतिभागियों की आयु सीमा क्या है?

संगीत-ए-महफ़िल जूनियर सीज़न 1 के लिए निर्धारित आयु वर्ग 5 से 39 वर्ष है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

क्या बिहार के बाहर के प्रतिभागी भी भाग ले सकते हैं?

हाँ। यह शो बिहार तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत पूरे भारत और नेपाल के इच्छुक प्रतिभागियों के आवेदन भी आमंत्रित हैं, बशर्ते वे घोषित पात्रता और दस्तावेज़ संबंधी नियमों को पूरा करें। नेपाल के प्रतिभागियों के लिए आवश्यक पहचान और अनुमति संबंधी शर्तें लागू होंगी।

क्या गायन का पहले से प्रशिक्षण लेना ज़रूरी है?

औपचारिक संगीत प्रशिक्षण अनिवार्य होने की शर्त घोषित नहीं है। प्रतिभागी अपनी आवाज़, सुर, लय, अभिव्यक्ति और गायन क्षमता के आधार पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर सकते हैं। जितना बेहतर प्रतिभागी गाएँगे, उतना आगे तक जा पाएँगे।

क्या पहले किसी रियलिटी शो में भाग लेने वाले प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, यदि वे संगीत-ए-महफ़िल की पात्रता संबंधी शर्तों को पूरा करते हैं और किसी अन्य अनुबंध के कारण भाग लेने से प्रतिबंधित नहीं हैं। ज़रूरत पड़ने पर आयोजक अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज़ माँग सकते हैं।

क्या एक प्रतिभागी एक से अधिक बार आवेदन कर सकता है?

एक ही प्रतिभागी के कई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएँगे, केवल एक बार ही आवेदन करें। एक परिवार के अन्य सदस्य भाग ले सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन और वीडियो

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सुदामा एंटरटेनमेंट की आधिकारिक वेबसाइट https://entertainment.sudamanews.com पर जाकर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का पालन करें। फ़ॉर्म में माँगी गई जानकारी भरें, आवश्यक सामग्री (प्रतिभागी का गाना, बिना म्यूज़िक) अपलोड करें और निर्देशों के अनुसार आवेदन पूरा करें। प्रतिभागी अपना म्यूज़िक इंस्ट्रूमेंट बजाकर भी गाना अपलोड कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-कौन सी जानकारी चाहिए?

प्रतिभागी का पूरा नाम, जन्मतिथि, अभिभावक का नाम (18 वर्ष से कम आयु के लिए), मोबाइल नंबर, ईमेल, पता तथा अन्य माँगी गई जानकारी देनी पड़ सकती है। सभी जानकारी सही होनी चाहिए। फ़िजिकल राउंड के लिए प्रतिभागी का आयु प्रमाण पत्र उपलब्ध होना चाहिए।

क्या रजिस्ट्रेशन के समय गायन का वीडियो देना होगा?

हाँ, यह अनिवार्य है। ऑनलाइन गायन के आधार पर ही प्रतिभागी का फ़िजिकल राउंड के लिए चयन किया जाएगा। वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार वीडियो अपलोड करें। वीडियो की अवधि अधिकतम 3 मिनट रखें; एक अंतरा और एक मुखड़ा रख सकते हैं।

शुल्क और भुगतान

रजिस्ट्रेशन शुल्क कितना है?

निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹549 है। भुगतान केवल वेबसाइट या आयोजक द्वारा बताए गए सुदामा न्यूज़ के अधिकृत भुगतान माध्यम से करें। भुगतान करने से पहले राशि और भुगतान संबंधी निर्देश अवश्य जाँच लें। विशेष जानकारी के लिए 9905077077 पर संपर्क करें।

पेमेंट करने के बाद क्या करना होगा?

भुगतान का स्क्रीनशॉट या अन्य दस्तावेज़ अपने पास सुरक्षित रखें और भुगतान के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

क्या रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस मिलेगा?

रिफ़ंड की पात्रता, रद्दीकरण और अन्य शुल्क संबंधी शर्तें आयोजक की लिखित नीति के अनुसार हैं। भुगतान करने से पहले आधिकारिक नियम और शर्तों में रिफ़ंड नीति पढ़ें।

चयन और फ़िजिकल ऑडिशन

क्या रजिस्ट्रेशन करते ही चयन हो जाएगा?

नहीं। रजिस्ट्रेशन केवल आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा है। अगले चरण में बुलाया जाना और शो में चयन होना प्रतिभागी की गायन प्रतिभा, मूल्यांकन तथा घोषित चयन प्रक्रिया पर निर्भर करेगा। यदि प्रतिभागी अगले फ़िजिकल राउंड के लिए चयनित नहीं होंगे, तो उस स्थिति में एक पार्टिसिपेशन सर्टिफ़िकेट ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

फ़िजिकल ऑडिशन कहाँ होगा?

संगीत-ए-महफ़िल के फ़िजिकल ऑडिशन का निर्धारित शहर मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार है। चयनित या आमंत्रित प्रतिभागियों को स्थल, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक जानकारी आयोजक की ओर से दी जाएगी।

फ़िजिकल ऑडिशन कब होगा?

फ़िजिकल ऑडिशन 12 से 14 दिसंबर 2026 के बीच निर्धारित हैं। प्रतिभागियों को अपनी रिपोर्टिंग तारीख़ और समय के लिए आयोजक की ओर से जारी सूचना का पालन करना होगा।

क्या हर रजिस्टर्ड प्रतिभागी को फ़िजिकल ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा?

ऑनलाइन आवेदन करने मात्र से फ़िजिकल ऑडिशन का निमंत्रण सुनिश्चित नहीं होता। यदि प्रारंभिक छंटनी लागू होती है, तो संबंधित निर्देशों के अनुसार पात्र या शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों को सूचना दी जाएगी।

फ़िजिकल ऑडिशन के दिन क्या लेकर आना होगा?

रजिस्ट्रेशन या प्रतिभागी पहचान संख्या, जन्मतिथि का प्रमाण, आवश्यक पहचान दस्तावेज़, अभिभावक की पहचान और आयोजक द्वारा माँगे गए अन्य दस्तावेज़ साथ रखें। मूल दस्तावेज़ की 2 फ़ोटोकॉपी लेकर आएँ।

क्या अभिभावक साथ आ सकते हैं?

हाँ। सभी नाबालिग प्रतिभागियों के साथ माता-पिता या अन्य अभिभावक का आना अनिवार्य है। नियमों के अनुरूप अधिकृत कानूनी अभिभावक का होना आवश्यक रखा गया है। अभिभावक की सहमति, आधार कार्ड और संपर्क विवरण भी माँगे जा सकते हैं।

क्या ऑडिशन में अपना पसंदीदा गाना गा सकते हैं?

फ़िजिकल राउंड के पहले चरण में प्रतिभागी अपनी आवाज़ और गायन क्षमता के अनुरूप गाना तैयार कर सकते हैं। गाने की भाषा हिंदी, भोजपुरी या मैथिली होनी चाहिए। वाद्ययंत्र के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं है, यदि प्रतिभागी निपुण हो।

चयन किस आधार पर होगा?

मूल्यांकन में सुर, ताल, लय, आवाज़ की गुणवत्ता, उच्चारण, भाव-अभिव्यक्ति, गीत की प्रस्तुति, प्रतिभागी की शैली और समग्र गायन क्षमता जैसे पहलू शामिल किए जा सकते हैं। चयन का अंतिम आधार आयोजक द्वारा घोषित नियम और निर्णायक मंडल का मूल्यांकन होगा।

क्या चयन न होने पर कारण बताया जाएगा?

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का चयन संभव नहीं है। आयोजक उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार चयन संबंधी सूचना दे सकते हैं, लेकिन प्रत्येक आवेदन के लिए व्यक्तिगत प्रतिक्रिया या विस्तृत मूल्यांकन रिपोर्ट देने की गारंटी तभी होगी जब इसकी घोषणा की गई हो।

क्या फ़िजिकल ऑडिशन में आने का खर्च स्वयं करना होगा?

हाँ, बिल्कुल। आपको आने-जाने, रहने और खाने सभी की व्यवस्था स्वयं ही देखनी पड़ेगी; इसके लिए कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।

शो का कार्यक्रम, पुरस्कार और प्रसारण

शो की अवधि और ग्रैंड फ़िनाले कब है?

संगीत-ए-महफ़िल का निर्धारित कार्यक्रम 12 दिसंबर से 23 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित करने की योजना है। ग्रैंड फ़िनाले की निर्धारित तारीख़ 23 दिसंबर 2026 है। किसी भी संशोधन की सूचना आधिकारिक वेबसाइट या आयोजक के अधिकृत माध्यम से दी जाएगी।

क्या शो में पुरस्कार भी मिलेंगे?

घोषित पुरस्कार योजना के अनुसार प्रथम स्थान के विजेता के लिए नकद पुरस्कार 1 लाख और शिक्षा छात्रवृत्ति के तहत 1.5 लाख सहित कुल ₹2.5 लाख, द्वितीय स्थान के लिए कुल ₹1 लाख में नकद राशि 50 हज़ार व शिक्षा छात्रवृत्ति के रूप में 50 हज़ार तथा तृतीय स्थान के लिए कुल ₹50,000 में से 25 हज़ार नकद व शिक्षा छात्रवृत्ति के तहत 25 हज़ार निर्धारित हैं। इन कुल राशियों में छात्रवृत्ति बताए अनुसार शामिल है; कुल राशि को केवल नकद पुरस्कार न समझें। नकद के अलावा की छात्रवृत्ति राशि आयोजक द्वारा बताए गए एजुकेशन इंस्टीट्यूट या विद्यालय में ही लागू होगी। प्रतिभागी को कुछ विकल्प दिए जाएँगे, जिनमें से वे स्वेच्छा से चयन कर सकते हैं।

क्या विजेताओं को फ़िल्मों या वेब सीरीज़ में गाने का मौका मिलेगा?

घोषित योजना के अनुसार शीर्ष तीन प्रतिभागियों के लिए फ़िल्म या वेब सीरीज़ में गायन का अवसर तथा शीर्ष 12 प्रतिभागियों के लिए प्लेबैक सिंगिंग के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। अवसर की उपलब्धता संबंधित परियोजनाओं, चयन, गुणवत्ता और आवश्यक समझौतों पर निर्भर करेगी; इसे किसी निश्चित फ़िल्म या प्लेबैक में काम मिलने की गारंटी न माना जाए।

क्या शो की रिकॉर्डिंग और वीडियो टीवी पर प्रकाशित होंगे?

नहीं, यह केवल डिजिटल शो है। शो की ऑनलाइन ऑडिशन से लेकर अंत तक की सभी वीडियो, प्रतिभागियों की रिकॉर्डिंग, फ़ोटो, नाम और प्रदर्शन के उपयोग का दायरा आयोजक द्वारा तय अनुसार प्रकाशित की जाएँगी। इस शो की वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रस्तुत की जाएँगी।

अब भी कोई सवाल है?

हमें संदेश भेजें - टीम का सदस्य जवाब देता है।