प्राइवेसी पॉलिसी
संगीत-ए-महफ़िल | सुदामा एंटरटेनमेंट · अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
1. परिचय
सुदामा एंटरटेनमेंट में आपका स्वागत है। सुदामा एंटरटेनमेंट, सुदामा न्यूज़ का एंटरटेनमेंट विंग है, जो संगीत, मनोरंजन और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य करता है। संगीत-ए-महफ़िल इसी पहल के अंतर्गत आयोजित एक डिजिटल सिंगिंग रियलिटी शो है।
हम अपने प्रतिभागियों, उनके माता-पिता या कानूनी अभिभावकों तथा वेबसाईट पर आने वाले उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हैं।
यह प्राइवेसी पॉलिसी बताती है कि हमारी वेबसाईट, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म और शो से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से कौन-सी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जा सकती है, उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाता है, उसे किन परिस्थितियों में साझा किया जा सकता है और उसकी सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। हम व्यक्तिगत जानकारी का संग्रह और उपयोग लागू कानूनों, इस पॉलिसी तथा संबंधित सहमति की शर्तों के अनुरूप करने का प्रयास करते हैं।
2. प्राइवेसी पॉलिसी का दायरा
यह पॉलिसी निम्नलिखित गतिविधियों पर लागू होती है:
- संगीत-ए-महफ़िल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
- प्रतिभागियों की पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन।
- ऑनलाइन और फिजिकल ऑडिशन की प्रक्रिया।
- प्रतिभागियों और अभिभावकों से आधिकारिक संपर्क।
- शो के एपिसोड, रिकॉर्डिंग और डिजिटल सामग्री का निर्माण एवं प्रकाशन।
- सुदामा एंटरटेनमेंट की वेबसाईट और संबंधित डिजिटल सेवाओं का उपयोग।
- शो के संचालन, पुरस्कार वितरण और प्रतिभागियों से संबंधित प्रशासनिक कार्य।
यदि किसी विशेष गतिविधि के लिए अलग सहमति-पत्र, प्रतिभागी समझौता या अन्य शर्तें लागू होती हैं, तो उन्हें इस पॉलिसी के साथ पढ़ा जाना चाहिए।
3. हम कौन-कौन सी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र कर सकते हैं?
शो के संचालन और रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यकता के अनुसार निम्नलिखित जानकारी एकत्र की जा सकती है।
3.1 प्रतिभागी की व्यक्तिगत जानकारी
- प्रतिभागी का पूरा नाम।
- जन्मतिथि और आयु।
- शहर, जिला, राज्य और देश।
- गायन, संगीत प्रशिक्षण तथा संबंधित प्रतिभा की जानकारी।
- प्रतिभागी की फोटो और ऑडिशन वीडियो।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या यूनिक पहचान संख्या (UIN)।
- पात्रता सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज।
3.2 माता-पिता या कानूनी अभिभावक की जानकारी
- अभिभावक का नाम।
- मोबाईल नंबर और ईमेल पता।
- प्रतिभागी से संबंध।
- आवश्यक सहमति, आधार कार्ड और संपर्क संबंधी विवरण।
- कानून या वैध सत्यापन प्रक्रिया के अंतर्गत आवश्यक अतिरिक्त जानकारी।
3.3 रजिस्ट्रेशन और भुगतान संबंधी जानकारी
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दी गई जानकारी।
- आवेदन जमा करने की तारीख और आवेदन की स्थिति।
- भुगतान की स्थिति और लेनदेन संदर्भ संख्या।
- भुगतान की पुष्टि के लिए आवश्यक रसीद या स्क्रीनशॉट।
- रजिस्ट्रेशन और सहायता संबंधी पत्राचार।
3.4 वेबसाईट उपयोग संबंधी जानकारी
वेबसाईट की तकनीकी व्यवस्था के अनुसार IP पता, ब्राउज़र का प्रकार, डिवाइस की जानकारी, वेबसाईट पर आने का समय, तकनीकी लॉग तथा कुकीज़ से संबंधित जानकारी एकत्र हो सकती है। ऐसी जानकारी केवल तभी एकत्र की जाएगी, जब संबंधित तकनीकी सुविधाएं वास्तव में उपयोग में हों और ऐसा करना लागू कानूनों के अनुरूप हो। हम अनावश्यक व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने से बचने का प्रयास करेंगे।
4. व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने का उद्देश्य
हम प्राप्त जानकारी का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं:
1.प्रतिभागी का रजिस्ट्रेशन पूरा करना और UIN जारी करना।
2.आयु, पात्रता और आवेदन में दी गई जानकारी का सत्यापन करना।
3.रजिस्ट्रेशन शुल्क और भुगतान की पुष्टि करना।
4.ऑडिशन की तारीख, समय, स्थल और आवश्यक निर्देश उपलब्ध कराना।
5.प्रतिभागियों और अभिभावकों से संपर्क करना।
6.ऑडिशन, मूल्यांकन, चयन, एपिसोड निर्माण और शो के संचालन में सहायता करना।
7.परिणाम, पुरस्कार और संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करना।
8.गलत आवेदन, धोखाधड़ी, अनधिकृत पहुंच और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को रोकना।
9.शिकायतों और विवादों का समाधान करना।
10.लागू कानूनों तथा वैध प्रशासनिक आवश्यकताओं का पालन करना।
11.उचित सहमति के अधीन शो और उसकी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करना।
यदि व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग किसी ऐसे नए उद्देश्य के लिए प्रस्तावित किया जाता है, जो मूल उद्देश्य से अलग है, तो जहां आवश्यक होगा वहां अतिरिक्त सूचना और सहमति प्राप्त की जाएगी।
5. नाबालिगों की गोपनीयता और अभिभावकीय सहमति
संगीत-ए-महफ़िल 5 से 39 वर्ष के प्रतिभागियों के लिए आयोजित सिंगिंग रियलिटी शो है (आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी)। अधिकांश प्रतिभागी 18 वर्ष से कम आयु के (नाबालिग) हैं, इसलिए उनकी व्यक्तिगत जानकारी के संग्रह, उपयोग और प्रकाशन में विशेष सावधानी बरती जाएगी। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी स्वयं रजिस्ट्रेशन करते हैं और स्वयं सहमति देते हैं।
- नाबालिग प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन में माता-पिता या कानूनी अभिभावक की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
- जहां लागू कानून के अनुसार सत्यापन योग्य अभिभावकीय सहमति आवश्यक है, वहां निर्धारित प्रक्रिया से सहमति प्राप्त की जाएगी।
- बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग रजिस्ट्रेशन, पात्रता सत्यापन, ऑडिशन, चयन और शो के संचालन जैसे संबंधित उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।
- बच्चे की फोटो, वीडियो, आवाज या प्रदर्शन के प्रचारात्मक उपयोग के लिए लागू कानून और आवश्यक सहमति का पालन किया जाएगा।
- बच्चों के निजी संपर्क विवरण, घर का पूरा पता और अन्य अनावश्यक व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
- बच्चे की सुरक्षा, गरिमा और निजता को ध्यान में रखते हुए सामग्री के प्रकाशन का निर्णय लिया जाएगा।
अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि रजिस्ट्रेशन में दी गई जानकारी सही और अद्यतन हो। गलत जानकारी या आवश्यक सहमति के अभाव में आवेदन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
6. फोटो, ऑडिशन वीडियो, आवाज और प्रदर्शन का उपयोग
संगीत-ए-महफ़िल एक डिजिटल सिंगिंग रियलिटी शो है। शो की प्रकृति के कारण प्रतिभागियों के गायन वीडियो, ऑडिशन रिकॉर्डिंग, फोटो, आवाज, इंटरव्यू और संबंधित प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इस सामग्री का उपयोग, आवश्यक अनुमति और लागू नियमों के अधीन, निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है:
- ऑडिशन और प्रतिभा मूल्यांकन।
- चयन प्रक्रिया और संबंधित आंतरिक समीक्षा।
- शो के एपिसोड तथा संबंधित डिजिटल कार्यक्रम तैयार करना।
- सुदामा एंटरटेनमेंट के आधिकारिक डिजिटल व सोशल प्लेटफॉर्म पर शो की सामग्री प्रकाशित करना।
- शो के परिणाम, उपलब्धियां और गतिविधियों की जानकारी देना।
- सहमति के दायरे में प्रचारात्मक सामग्री तैयार करना।
फोटो, वीडियो और प्रदर्शन के उपयोग से संबंधित अधिकारों, अवधि, प्लेटफॉर्म, संपादन, पुनर्प्रकाशन तथा अन्य शर्तों को अलग प्रतिभागी समझौते या मीडिया सहमति-पत्र में स्पष्ट किया जा सकता है। इस प्राइवेसी पॉलिसी को अपने आप में किसी भी असीमित, स्थायी या सभी प्रकार के व्यावसायिक उपयोग की सहमति नहीं माना जाएगा।
7. व्यक्तिगत जानकारी किसके साथ साझा की जा सकती है?
हम व्यक्तिगत जानकारी को बेचने का उद्देश्य नहीं रखते। हालांकि, शो के संचालन के लिए आवश्यकता पड़ने पर सीमित जानकारी निम्नलिखित पक्षों के साथ साझा की जा सकती है:
7.1 अधिकृत सेवा प्रदाता
वेबसाईट होस्टिंग, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, डेटा प्रबंधन, तकनीकी सहायता और भुगतान प्रक्रिया में सहायता देने वाले सेवा प्रदाता।
7.2 शो की अधिकृत टीम
वे कर्मचारी, निर्णायक, तकनीकी सहयोगी या अधिकृत व्यक्ति जिन्हें संबंधित कार्य पूरा करने के लिए जानकारी की आवश्यकता हो।
7.3 डिजिटल प्लेटफॉर्म
जहां प्रतिभागी की रिकॉर्डिंग या शो की सामग्री प्रकाशित की जाती है, वहां संबंधित प्लेटफॉर्म सामग्री को अपने नियमों के अनुसार संसाधित कर सकते हैं।
7.4 कानूनी आवश्यकता
कानून, न्यायालय के वैध आदेश या सक्षम सरकारी प्राधिकारी की विधिसम्मत मांग के अंतर्गत जानकारी साझा की जा सकती है।
7.5 सुरक्षा और विवाद निपटान
धोखाधड़ी की जांच, सुरक्षा संबंधी घटना, अधिकारों की रक्षा या वैध शिकायत के निपटान के लिए आवश्यक जानकारी साझा की जा सकती है। हम जानकारी साझा करने को संबंधित उद्देश्य और आवश्यक सीमा तक सीमित रखने का प्रयास करेंगे। सेवा प्रदाताओं के माध्यम से डेटा संसाधित होने की स्थिति में लागू कानूनों और उपलब्ध अनुबंधीय सुरक्षा उपायों का पालन किया जाएगा।
8. रजिस्ट्रेशन शुल्क और भुगतान की गोपनीयता
संगीत-ए-महफ़िल का घोषित रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹549 है। भुगतान केवल वेबसाईट या आयोजक द्वारा बताए गए अधिकृत माध्यम से किया जाना चाहिए। भुगतान प्रक्रिया के दौरान लेनदेन की स्थिति, संदर्भ संख्या, भुगतान की पुष्टि और आवश्यक रसीद संबंधी जानकारी रखी जा सकती है।
- भुगतान संबंधी जानकारी का उपयोग मुख्य रूप से लेनदेन सत्यापन, लेखा रिकॉर्ड और संबंधित सहायता के लिए किया जाएगा।
- भुगतान सेवा प्रदाता अपनी सेवाएं देने के लिए आवश्यक जानकारी संसाधित कर सकता है।
- हम प्रतिभागियों से UPI PIN, OTP, बैंकिंग पासवर्ड या कार्ड PIN साझा करने के लिए नहीं कहते हैं।
- भुगतान संबंधी रिकॉर्ड लागू कानूनी और लेखांकन आवश्यकताओं के अनुसार सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
भुगतान का सफल होना अपने आप में शो में चयन या फिजिकल ऑडिशन के लिए बुलाए जाने की गारंटी नहीं है। रिफंड संबंधी शर्तें संबंधित रिफंड नीति और लागू कानून के अनुसार होंगी।
9. जानकारी की सुरक्षा
व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए उचित तकनीकी और संगठनात्मक उपाय अपनाने का प्रयास किया जाएगा।
इन उपायों में आवश्यकता के अनुसार शामिल हो सकते हैं:
- अधिकृत व्यक्तियों तक डेटा की पहुंच सीमित करना।
- पासवर्ड और उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग।
- वेबसाईट तथा संबंधित डिजिटल सेवाओं की सुरक्षा बनाए रखना।
- डेटा प्रबंधन में शामिल कर्मचारियों और सेवा प्रदाताओं की पहुंच नियंत्रित करना।
- अनधिकृत पहुंच या डेटा सुरक्षा घटना की स्थिति में उचित जांच और आवश्यक कार्रवाई करना।
इंटरनेट पर डेटा भेजने या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संग्रहित करने का कोई भी तरीका पूर्ण सुरक्षा की गारंटी नहीं देता। इसलिए पूर्णतः जोखिम-मुक्त सुरक्षा का दावा नहीं किया जाता।
10. व्यक्तिगत जानकारी कितने समय तक रखी जाएगी?
व्यक्तिगत जानकारी केवल उस अवधि तक रखी जाएगी, जितनी अवधि रजिस्ट्रेशन, पात्रता सत्यापन, प्रतियोगिता संचालन, भुगतान मिलान, पुरस्कार वितरण, कानूनी दायित्वों और विवाद निपटान के लिए आवश्यक हो। जब जानकारी रखने का उद्देश्य समाप्त हो जाएगा और उसे सुरक्षित रखने की कोई वैध आवश्यकता नहीं होगी, तो उचित परिस्थितियों में उसे हटाने, नष्ट करने या पहचान से मुक्त करने के कदम उठाए जा सकते हैं। कुछ रिकॉर्ड कानूनी, लेखांकन, सुरक्षा या विवाद संबंधी आवश्यकताओं के कारण अधिक समय तक रखे जा सकते हैं। अलग-अलग प्रकार की जानकारी के लिए भंडारण अवधि अलग हो सकती है।
11. कुकीज़ और अन्य तकनीकें
हमारी वेबसाईट पर आवश्यक कुकीज़ या समान तकनीकों का उपयोग वेबसाईट के संचालन, सुरक्षा और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है। यदि वेबसाईट पर विश्लेषण, विज्ञापन या तृतीय-पक्ष ट्रैकिंग तकनीकों का उपयोग किया जाता है, तो संबंधित जानकारी, उद्देश्य और आवश्यक सहमति की व्यवस्था वास्तविक तकनीकी उपयोग के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
उपयोगकर्ता अपने ब्राउज़र की सेटिंग में कुकीज़ नियंत्रित कर सकते हैं। हालांकि, कुछ कुकीज़ बंद करने से वेबसाईट की कुछ सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं।
12. बाहरी वेबसाईट और तृतीय-पक्ष सेवाएं
हमारी वेबसाईट पर भुगतान सेवा, सोशल मीडिया, वीडियो प्लेटफॉर्म या अन्य बाहरी वेबसाईटों के लिंक उपलब्ध हो सकते हैं।
इन बाहरी सेवाओं की अपनी प्राइवेसी पॉलिसी, डेटा संग्रह प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था हो सकती है। किसी बाहरी वेबसाईट पर व्यक्तिगत जानकारी देने से पहले उसकी संबंधित नीति पढ़ने की सलाह दी जाती है। सुदामा एंटरटेनमेंट बाहरी प्लेटफॉर्म की प्रत्येक डेटा प्रबंधन गतिविधि पर पूर्ण नियंत्रण होने का दावा नहीं करता।
13. उपयोगकर्ताओं के अधिकार
लागू कानूनों के अधीन प्रतिभागी या उनके माता-पिता अथवा कानूनी अभिभावक, जहां लागू हो, निम्नलिखित अनुरोध कर सकते हैं:
- व्यक्तिगत जानकारी के उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त करना।
- गलत या अधूरी जानकारी को सुधारने का अनुरोध करना।
- कानून के अनुसार व्यक्तिगत जानकारी हटाने का अनुरोध करना।
- जहां सहमति के आधार पर डेटा संसाधित किया जाता है, वहां सहमति वापस लेने की प्रक्रिया का उपयोग करना।
- व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित शिकायत दर्ज कराना।
अनुरोध पर कार्रवाई करने से पहले पहचान और अभिभावक के अधिकार का उचित सत्यापन किया जा सकता है। कानूनी रूप से आवश्यक रिकॉर्ड को केवल अनुरोध के आधार पर तुरंत हटाना हमेशा संभव नहीं होगा। सहमति वापस लेने या आवश्यक जानकारी हटाने से रजिस्ट्रेशन अथवा शो में आगे भाग लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, यदि संबंधित जानकारी उस उद्देश्य के लिए आवश्यक हो।
14. डेटा सुरक्षा संबंधी घटना
यदि व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा से संबंधित कोई घटना सामने आती है, तो उसकी जांच और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए। जहां लागू कानून के अनुसार संबंधित प्रतिभागियों, अभिभावकों या सक्षम प्राधिकारी को सूचना देना आवश्यक हो, वहां निर्धारित प्रक्रिया और समयसीमा का पालन किया जाएगा।
15. प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव
सुदामा एंटरटेनमेंट समय-समय पर इस पॉलिसी में संशोधन कर सकता है, विशेषकर जब वेबसाइट, शो की प्रक्रिया, डेटा प्रबंधन या लागू कानूनों में बदलाव हो। संशोधित पॉलिसी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी और उसके साथ अद्यतन तिथि दी जाएगी। जहां कानून के अनुसार नई सूचना या अतिरिक्त सहमति आवश्यक होगी, वहां उचित प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
16. संपर्क और शिकायत निवारण
यदि आपको व्यक्तिगत जानकारी, रजिस्ट्रेशन, फोटो या वीडियो के उपयोग, भुगतान संबंधी जानकारी या इस प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में कोई प्रश्न या शिकायत है, तो सुदामा एंटरटेनमेंट से संपर्क करें।
आयोजक : सुदामा एंटरटेनमेंट (Sudama Entertainment)
पता:
शो: संगीत-ए-महफ़िल
वेबसाईट: https://entertainment.sudamanews.com
आधिकारिक ईमेल: entertainmentsudama@gmail.com
आधिकारिक संपर्क नंबर: 9905077077
कृपया शिकायत में प्रतिभागी का UIN, यदि उपलब्ध हो, और समस्या का संक्षिप्त विवरण दें। पासवर्ड, OTP, UPI PIN या अन्य अनावश्यक संवेदनशील जानकारी न भेजें। जहां लागू कानून के अनुसार किसी नामित शिकायत अधिकारी या विशेष शिकायत प्रक्रिया की आवश्यकता है, वहां उसका विवरण वेबसाईट पर प्रकाशित किया जाएगा।
17. घोषणा और सहमति
संगीत-ए-महफ़िल के लिए आवेदन करने से पहले प्रतिभागी और उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक को इस प्राइवेसी पॉलिसी को पढ़ना चाहिए। व्यक्तिगत जानकारी के संग्रह और उपयोग के लिए जहां आवश्यक हो, वहां उचित सूचना और सहमति प्राप्त की जाएगी। बच्चों की फोटो, आवाज, वीडियो और प्रदर्शन के प्रचारात्मक या अन्य अतिरिक्त उपयोग के लिए आवश्यक अनुमति अलग से ली जाएगी।
सुदामा एंटरटेनमेंट का उद्देश्य प्रतिभागियों की गोपनीयता का सम्मान करते हुए संगीत-ए-महफ़िल की रजिस्ट्रेशन, ऑडिशन और डिजिटल गतिविधियों को पारदर्शी, सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से संचालित करना है।
